सुनील गिरी
हापुड़। शनिवार जनपद हापुड़ में आज संविधान राचेयता बाबा डॉo भीमराव अम्बेडकर जी के 127 वे जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया । हांलाकि हापुड़ वो जिला है जहां 2 अप्रेल को भारत बंद के दौरान काफी हिंसा हुई थी । इस हिंसा का असर आज बाबा साहेब की जयंती पर भी साफ देखने को मिला आप को आपको बता दें हापुड़ दलित बाहुल्य क्षेत्र है और यहां पर पिछले वर्ष बहुत संख्या में दलित समाज के लोगो ने बाबा साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई थी मगर 2 अप्रैल की हिंसा के बाद बाबा साहेब की जयंती पर ऐसा पहली बार देखने को मिला को लोगो की संख्या काफी कम थी हालांकि बीजेपी के विधायक व सांसद सहित कई नेता कार्यकर्ता आज बाबा साहेब की जयंती में मौजूद रहे मगर दलित समाज के लोगों की मौजूदगी जयंती में ना के बराबर देखने को मिली । वहीं जयंती में निकली गयी शोभायात्रा में शामिल अलग-अलग झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया । इस शोभा यात्रा में हापुड प्रसासन ने पुख्ता इन्तिजाम किये हुए थे पीएससी व रेफ़ीड एक्शन फोर्स सहित हापुड की पुलिस भी हर चौराहे पर तैनात दिखी शोभा यात्रा हापुड के मीनाक्षी रॉड से शुरू हो कर अम्बेडकर तिराहे पर जा कर सम्पन हुई तो वही हापुड प्रसासन ने भी राहत की सास ली। 14 अप्रेल को सविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती जिले भर में शांति पूर्वक मनाई गई। जिले का शासन प्रशासन 2 अप्रेल की घटना से सबक लेते हुए किसी भी प्रकार की चूक करने के मूड में नही था जिसको ध्यान में रखकर जिले भर में थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशानुसार में पुलिस चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आई । मेरठ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार, विधायक विजय पाल आढ़ती व अन्य कार्यकर्ता भी डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसमे सुबोध नागर, श्यामसुंदर भुर्जी, एड0 पुरुषोत्तम वर्मा, एड0 मनोज भैया, पंकज त्यागी, आदि लोग थे। इस बार 14 अप्रैल डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर पुरुषो की तुलना में महिलाओं में ज्यादा उत्साह नजर आया नगर के विभिन्न मौहल्लो से हजारो की संख्या में महिलाए डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुची। लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तेद रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ