Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जो देश भर में करते हैं संविधान की चर्चा, उनकी अमेठी के पुलिस स्टेशनो में नहीं महिलाओं के लिये हेल्प केयर:स्मृति


अमेठी (यूपी). कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कैंडल मार्च पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। मुशीगंज में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंंने कहा अमेठी में जितने पुलिस स्टेशन हैं वहां महिलाओं के लिये हेल्प केयर नहीं बना है।
एसपी-डीएम ने मेरे निवेदन को स्वीकारा 
अमेठी के मुशीगंज तिराहे से रायपुर फुलवारी तक जाने वाली ’सबका साथ सबका विकास’ रैली को हरी झंडी दिखाई। फिर मीडिया से रुबरु होते हुए उन्होंंने कहा के प्रश्न ये उठता है के सालों साल से अमेठी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का गढ़ रहा है, अगर यहां आजतक महिलाओं के लिये पुलिस स्टेशन में इस तरह की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई तो वो कौन लोग हैं जो देश भर में जाकर संविधान की चर्चा करते हैं। उन्होंंने कहा के ये लोग यहां संविधान के संरक्षण के लिये कार्य नहीं करते। उन्होंंने कहा मैने एसपी-डीएम से चर्चा किया और उन्होंंने मेरे निवेदन को स्वीकार किया है।
गांधी परिवार ने जो 40-50 सालों में नहीं किया वो 4 सालों में हुआ
काफी सख़्त तेवर में स्मृति ने कहा यहां राहुल आए और यहां पर देखें के कितना विकास हुआ, जो 40-50 सालों में उनके परिवार द्वारा नहीं किया गया, वो 4 सालों में यहां हुआ। 
उन्होंंने कहा मुझे इस बात की खुशी है के वो दिशा कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा करने आ रहे हैं, समीक्षा में उन्हें ज्ञात हो जायेगा के किस प्रकार से हारने के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां पे काम किया। 
उन्होंंने राहुल के अमेठी दौरे पर तंज़ कसा,  कहा मैने 2014 में आप सबको आश्वस्त किया था के राहुल जी के दर्शन आप सबको मेरी वजह से ज्यादा होंगे मैने वो आश्वासन भी पूरा किया मुझे खुशी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे