Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दलितो को उजाड़ दीदी चलीं विकास की गंगा बहाने



अमेठी (यूपी). कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भगवा परचम फैराने के लिये टीम स्मृति ईरानी इतनी बेचैन है के उसने यहां दलितों को उजाड़ने का मन बना लिया है। 2019 के लिये ज़मीन हमवार कर स्मृति की ओर से अमेठी के लोगों को बारात की सौगात दी गई, लेकिन दलित बस्ती को उजाड़ कर। जिसे लेकर पीड़ित ने जब स्मृति से अपनी बात कही तो न्याय के नाम पर उसे कोरे आश्वासन ही मिले। 


ज़िले के अमेठी कोतवाली अंतर्गत रायपुर फुलवारी जो कि दलित बस्ती घोषित है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां पर बारात घर की सौगात देते हुए उदघाट्न किया। इस बीच दलित समुदाय के लोगों ने उन्हें बताया कि बीजेपी नेता राजेश मसाला के शह पर प्रशासन ने उनकी ज़मीन और शौचालय को उजाड़ दिया है। जबकि ये हमारी पुशतैनी ज़मीन है, लेकिन इस पर खड़ी इमारत और शौचालय गिराने की नोटिस जारी की गई है। इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा मैने बोल दिया है, पिता जी को आने दो सब बन जायेगा। 


वही पीड़िता ने कहा के बारात घर न बने हमें स्वीकार है, हमारे लिये शौचालय ज्यादा जरूरी है। यहां पर जब बस्ती बन जायेगी तो हम शौच के लिये बाहर तो जायेगें नहीं। 
पीड़िता ने केंद्रीय मंत्री के अमेठी में विकास के झूठे दावो की पोल खोलते हुए कहा हम लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता, इस एरिये में विकास हुआ ही नहीं। पानी ढोकर लाना पड़ता है, लड़कियां खेत में काम करती हैं तो अपनी पढ़ाई का ख़र्च उठाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे