Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी बोर्ड में वैदिक गणित पाठ्यक्रम में शामिल होने पर विद्या भारती के विद्यालयों की बढ़ी जिम्मेदारी: डोमेष्वर साहू


खुर्शीद खान 
सुलतानपुर। भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने आज यहाॅं प्रधानाचार्यों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर-प्रदेश सरकार ने इस सत्र से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को लागू कर दिया है, जिससे विद्या भारती के शिक्षण संस्थाओं की व्यावहारिक जिम्मेदारी बढ़ गयी है, क्योंकि सरकारी संस्थाओं में अब तक वैदिक गणित पाठ्यक्रम में नहीं चलती थी।  
उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के सरस्वती विद्या मन्दिर व सरस्वती शिशु मन्दिर के करीब 250 प्रधानाचार्यों की एक तीन दिवसीय कार्य योजना बैठक आयोजित की गयी है जिसका उद्घाटन आज सुबह भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उ0प्र0 के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानाचार्यों की पिछली कार्ययोजना की प्रगति समीक्षा की तथा इस सत्र के लिए नई कार्ययोजना पर मुस्तैदी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें समय के अनुसार अपडेट होना पडेगा तभी हम अपनी शैक्षिक गुणवत्ता को बनाये रखने के साथ ही कुछ नया कर सकेंगे। यह एक जीवन्त संस्था के लिए भी बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यालयों से अपनी मासिक कार्ययोजना को अभिभावकों के अवलोकनार्थ कार्यालय के सामने डिस्प्ले करने का भी आह्वान किया साथ ही कहा कि अपनी आगामी योजनाओं पर प्रबन्ध समिति के साथ बैंठे तो उन्हें उत्साहवर्धक समर्थन भी मिलेगा। उन्होंने विद्यालयों से विविध क्षेत्र के संसाधनों को जानकारी देने के साथ उसे सक्रिय किये रहने का भी सुझाव दिया। 


बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री साहू ने बताया कि जिस वैदिक गणित को विद्या भारती अपने पाठ्यक्रम में रखकर शिक्षाार्थियों को पढ़ाती है। उस वैदिक गणित को उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सत्र से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के गणित पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया है। शासकीय विद्यालयों में वैदिक गणित के शिक्षक नहीं हैं। इसलिए विद्या भारती के शिक्षकों को ही उन्हें प्रशिक्षण दिये जाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस लिए अपने विद्यालयों के आचार्यों को उत्तम बनाने के साथ मास्टर टेªनर बनाने की जरूरत है। आज हमारे विद्यालय की स्थिति नेतृत्व करने की है। 
इससे पहले प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया और प्रधानाचार्याे ने श्रीफल, अंग वस्त्रम व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर  डोमेश्वर साहू,  योगेश , जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के मंत्री  अवध नारायण मिश्र सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उ0प्र0 के सह मंत्री व विद्यालय के प्रबन्धक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने किया। संचालन संभाग निरीक्षक गोपाल  ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे