वासुदेव यादव
अयोध्या। फैज़ाबाद, मखौड़ा धाम में आगामी 18 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य विशाल श्रीराम महायज्ञ का शुभव्य आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अयोध्या राजा दशरथ महल मंदिर के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी श्री महंत देवेंद्रप्रसादआचार्य जी महाराज ने बताया है कि यह श्रीराम महायज्ञ परंपरागत रूप से आयोजित किया गया है। यहां पर हर वर्ष मखौड़ाधाम जिला बस्ती में विशाल श्रीराम महायज्ञ सत्संग प्रवचन श्री रामकथा का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 18 अप्रैल को मंदिर प्रांगण से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और इसी के साथ श्रीराम महायज्ञ का श्रीगणेश होगा।
इस कार्यक्रम के आयोजक धार्मिक विद्वान सूर्य नारायणदास वैदिक ने बताया है कि श्री राम जानकी मंदिर मखौड़ाधाम क्षेत्र परशुरामपुर के मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक आयोजन 18 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के मध्य तक होंगे। 18 अप्रैल को विशाल शोभा यात्रा मन्दिर से निकाली जाएगी।
इस दौरान अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास रामायणी के द्वारा सत्संग प्रवचन और श्री राम कथा का भी आयोजन होगा। इस आयोजन में कई प्रांतों जनपदों व आसपास के भक्तों का आगमन होगा। उन्होंने आस-पास के भक्तों शिष्यों से आग्रह किया है कि इस पुण्य के धार्मिक आयोजन में शामिल होकर तन मन धन से सहयोग करके सभी भक्त पुण्य के भागीदार बनें ।
इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियां मंदिर प्रांगण में जोर-शोर से चल रही है। ज्ञात हो कि यह वही स्थान है जहां पर राजा दशरथजी ने हवन यज्ञ करके भगवान श्रीराम चारो भैइया जैसे पुत्र की प्राप्ति की थी। तभी से लोग यहां पर हवन यज्ञ करके अपने मनोरथों की पूर्ति करते हैं। इस आयोजन में हजारो की संख्या में भक्त गण शामिल होकर अपना जीवन धन्य व कृतार्थ करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ