Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैंप लगाकर नेशनल पेंशन स्कीम के खाते खोले



सुनील उपाध्याय 
बस्ती, मंगलवार को सी0एस0सी0 केन्द्र वी केयर फाउण्डेशन पर भारतीय संविधान के रचयिता, समाज सुधारक और महान नेता डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनके सपनों को पूरा करने के क्रम में दस दिवसीय जनोपयोगी कार्यक्रम (ग्राम स्वराज अभियान) के चतुर्थ दिवस पर जिले के लोहिया काम्पेलक्स में कैंप लगाकर एन0पी0एस0 (नेशनल पेंशन स्कीम) के खाते खोले गये। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे नेंशनल पेशन स्कीम एक सेवा निवृत्ति बचत योजना है, जिसमें व्यक्ति अपने काम काजी जीवन के दौरान अपने भविष्य के बारे में अधिकतम निर्णय लेने में सक्षम में हो सकते हैं। नागरिकों के बीच सेवा निवृत्ति के लिए बचत की आदत को प्रोत्साहित करने के लिये नेशनल पेंशन स्कीम भारत के प्रत्येक नागरिकों को पर्याप्त सेवा निवृत्ति आय उपलब्ध कराने की समस्या का एक स्थायी समाधान की दिशा में भारत सरकार का एक सफल प्रयास है। इस अवसर पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले में एस0सी0/एस0टी0 समुदाय के लोगों के नेशनल पेशन स्कीम खाते खोले गये। इस मौके पर वी0एल0ई0 मनीष श्रीवास्तव, अम्बर श्रीवास्तव, राकेश शाही, मो0 राज, दिनेश चन्द्रा इत्यादि लोग उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे