Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या-मनकापुर सवारी गाडी में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश


गोण्डा।बीते सोमवार को अपने घर से खरीददारी के लिये निकली युवती अयोध्या - मनकापुर सवारी गाडी में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी के हालत मिली। जिससे आरपीयफ व जीरआरपी के सहयोग से 108द्वारा मनकापुर सीयचसी लाया गया।जहां डाक्टरो ने उपचार किया।
    बताते चले कि जनपद गोरखपुर के थाना चौरी-चौरा क्षेत्र की निवासनी अराधना पुत्री कोमल ने बीते सोमवार को परिजनो को बताया कि खरीददारी के लिये बाजार जा रही हूं और वही से गोरखपुर-अयोध्या सवारी गाडी में बैठ कर अयोध्या पहुंच गयी और शाम को वापसी के दौरान बोगी में संदिग्ध हालत में बेहोश हो गयी।बोगी में मौजूद लोगो ने आरपीयफ को सूचना दी और गाडी स्टेशन पहुंचने पर आरपीयफ इंस्पेक्टर आरके सिंह व जीआरपी चौकी प्रभारी रमजान अली अंसारी  द्वारा 108से सीयचसी लाया गया।जहां डाक्टरो ने उपचार किया और युवती के पास मौजूद मोबाईल से परिजनो को सूचना दी गयी।परिजन मंगलवार के तड़के मनकापुर पहुंचे और आरपीयफ के जवान संग सीयचसी से चौरी-चौरा ले कर चले गये।
वही आरपीयफ इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि युवती को परिजनो के सुपदर्गी में दे दिया गया है।युवती अयोध्या दर्शन के लिये गयी थी।वापसी में तबीयत खराब हो जाने से बेहोश हो गयी थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे