सुनील उपाध्याय
बस्ती। देश भर में ताबड़तोड़ हो रही बलात्कार की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुये महिला कांग्रेस ने कठोर कानून बनाये जाने की मांग किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. शीला शर्मा के नेतृत्व में पार्टीजनों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपकर इस दिशा में ठोस पहल की मांग किया।
कांग्रेस नेत्री ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दोहरे मापदण्ड से आम आदमी आहत है। कठुआ और उन्नाव की घटनाओं से देश की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनायें आम हो चुकी हैं। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में बलात्कार के आरोपियों को मृत्यु दण्ड दिये जाने, इससे सम्बन्धित मामलों की सुनवाई के लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किये जाने की मांग की गयी है।
ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से रंजना सिंह, विनाद रानी आहूजा, नीलम वर्मा, शकुन्तला देवी, बीना पांडे, मंजू भट्ट, पूजा भट्ट, मीरा देवी, मुन्नी देवी, शशि देवी, गिरजा देवी, सूरज देवी, कालिंदी देवी, लालमती देवी, इन्द्रावती देवी, देशमती देवी, जलधारी देवी, देवता देवी, सुषमा तिवारी, विमला रानी, गायत्री देवी, गीता सिंह, रमा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ