Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हमें पाल्यमेन्ट में 15 मिनट का समय मिल जाए तो खड़े नहीं हो पाएंगे PM: राहुल गाँधी



अमेठी (यूपी). अमेठी दौरे के दूसरे दिन आज राहुल गाँधी ने मझगवां गांव में साँसद निधि से निर्मित दो दर्जन से अधिक सड़को व बारातघर का लोकार्पण किया।
इस दौरान राहुल गाँधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 'पीएम पाल्यमेन्ट में खड़े होने से डरते हैं, हमें 15 मिनट का समय मिल जाए पाल्यमेन्ट में तो पीएम खड़े नहीं हो पाएंगे। चाहे वो राफेल डील का मामला हो या नीरव मोदी का, प्रधानमंत्री खड़े नहीं हो सकते हैं।'

यहां कैश की भारी किल्लत पर हुए सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा 'मोदी जी के अच्छे दिन आ गये।' राहुल ने कहा कि नीरव मोदी 30 हजार करोड़ ले उड़ा मोदी जी ने एक शब्द नहीं कहा। 
राहुल ने कहा कि नीरव मोदी को वो नीरव तो मोहुल चोकसी तो मेहुल भाई कहते हैं। 
उन्होंंने कहा के मोदी जी ने कहा था जनता के अच्छे दिन आयेगें, सच्चाई क्या निकली? 15 लोगों के नीरव मोदी, मोहुल चोकसी के अच्छे दिन आये किसान-मजदूर के बुरे दिन। 
देश की पूरी जनता को लाइन में लगाया, 


आपके जेब से 500- 1000 का नोट छीना नीरव मोदी को देने का काम किया। 
 देश में फैलाई जा रही नफ़रत और हिंसा, नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछ्ले साल से कम युवाओं को दिया रोज़गार, ऐसी स्थित रही तो लड़कियों का नहीं बचेगा भविष्य, आपको रोज़गार नहीं मिलेगा तो देश में बढ़ती जाएगी हिंसा, हिंदुस्तान को यहां तक पहुंचाने में किसान का योगदान, मोदी बिजनेस मैन की करते हैं मदद, जिस किसान-युवा-महिला के पास पैसा नहीं उसके लिये मोदी जी की 56 इंच की छाती में कोई जगह नहीं, मोदी जी जहां जाते हैं हिन्दुतानी को हिन्दुतानी से लड़वाते हैं, धर्म की बात हो-जाति की बात हो जहां जाते हैं गुस्सा दिलाते हैं, भाषण करते हैं-झूठ बोल आते हैं.
विकासखंड जामो के मांझगवां में राहुल गांधी ने सामुदायिक मिलन केंद्र सहित कई परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर कहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे