Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान परशुराम जयंती तैयारियां पूरी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भगवान परशुराम जयंती पर 18 अप्रैल बुधवार को ब्राम्हण महासभा के परिसर में दिन में 10 बजे से आयोजित जयन्ती समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार मिश्र, महामंत्री शम्भूनाथ मिश्र के साथ ही पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 
हेमन्त कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भगवान परशुराम जयंती का अवकाश समाप्त कर दिया है जबकि बाबा साहब की जयंती पर अवकाश घोषित किया गया। यह स्थितियां विचारणीय है। इसके बावजूद जयंती अवसर पर भव्य कार्यक्रम किया जायेगा और मांग किया जायेगा कि सरकार पुनः विचार कर अवकाश की घोषणा करे। 
महामंत्री शम्भूनाथ मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी, सांसद शरद तिवारी, पूर्व विधायक पवन पाण्डेय, विधायक सी.ए. चन्द्र प्रकाश शुक्ल, दिग्विजय नारायण जय चौबे, डा. सतीश द्विवेदी, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, पुष्कर मिश्र के साथ ही ब्राम्हण समाज के अनेक लोगों को अतिथि के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 
तैयारी बैठक में राजेश्वर तिवारी, विजय बिहारी तिवारी, दुर्गेश मिश्र, विकास उपाध्याय, धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘लल्लू’, अशोक मिश्र, हरिशंकर पाण्डेय, आलोक मिश्र, आशीष मिश्र, अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय शिब्लू, अभिषेक शुक्ल, पुष्पलता पाण्डेय, सत्या पाण्डेय, राजेन्द्र शंकर द्विवेदी, ऋषभ तिवारी, कौशल त्रिपाठी, राम सेवक पाण्डेय, राम बिहारी तिवारी के साथ ही ब्राम्हण महासभा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे