सुनील उपाध्याय
बस्ती । पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह को उनके जन्म दिन पर मंगलवार को याद किया गया। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने दुबौलिया क्षेत्र के देईडीहा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि क्रान्ति की भूमि बलिया की धरती पर किसान परिवार में जन्मे चन्द्रशेखर सिंह ने समूचे देश की पद यात्रा कर लोगोें को जोड़ा और समाजवादी आन्दोलन को मजबूती दी।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बहुत कम भारतीय राजनेता देश की समस्याओं को समझ पाते है और उसी के लिए समाधान खोजने में सफल हो पते हैं। ऐसा ही एक विजयी राजनीतिज्ञ चंद्रशेखर सिंह जी है, जो वी.पी.सिंह के बाद, भारत देश के 8 वें प्रधानमंत्री बने। इनका कार्यकाल छोटा जरुर रहा, लेकिन इनको एक मजबूत प्रधानमंत्री व इनके कार्यकाल को भारत देश की राजनीति में असरदार कार्य के लिए याद किया जाता है।
कहा कि इनके जन्म दिन को लेकर मतभेद है। अभिलेखों में उनका जन्म दिन 1 जुलाई अंकित है किन्तु उनका वास्तविक जन्म दिन 17 अप्रैल को मनाया जाता है। वे जमीनी नेता थे और सड़क से संसद तक उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाता था। कठिन समय में उन्होने देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपना योगदान दिया। चन्द्रशेखर सिंह ने समाजवादी सोच को जमीनी धरातल देने में जो भूमिका निभाया इसके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
कार्यक्रम में मो0 स्वाले , गौरव सिंह , मानवेन्द्र सिंह , झिन्ने लाल यादव , मानवेन्द्र सिंह , कन्हैया यादव , विजय चौधरी , अमित पाण्डेय , अनीत सिंह आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ