Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दहेज समाज के लिए अभिशाप व शिक्षा समाज के लिए आवश्यक : संजय पाण्डेय


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । लक्ष्मणपुर विकासखंड के गहरी स्थित कमला बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया , जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपने बेहतरीन प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया | कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित करके किया | इसके पश्चात विद्यालय की छात्रा मुस्कान सरोज ,पूर्णिमा प्रजापति, निलाक्षी आदि ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया|
विद्यालय के छात्र - छात्राओं में पूर्णिमा प्रजापति द्वारा प्रस्तुत दोस्तों मेरे भारत को क्या हो गया राष्ट्रीय गीत , पूजा , अंजली, अंतिमा , प्रियंका , मनीषा , स्वाति , नितिन पान्डेय आदि द्वारा दहेज प्रथा पर आधारित नाटक , अंजली तिवारी के नृत्य आदि को लोगों ने जहां खूब सराहा वहीं पर विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा मंचित बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ , लोकगीत ,गीत - नृत्य आदि को लोगों ने जमकर तारीफ सी और समाज के कुरीतियों को खत्म करने के लिए संकल्पित भी हुए | कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सपा नेता नेता संजय पांडेय ने कहा कि बच्चों के बहुमुखी प्रतिभा को निखार कर मंच पर लाना सबसे जरूरी होता है ,क्योंकि वही प्रतिभाएं देश के विकास में अपनी प्रमुख भूमिका निभाती हैं | इसके पश्चात बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप मे बोलते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ' बड़े ' ने कहा कि ' शिक्षा जितना देश के विकास के लिए जरूरी है उतना स्वयं के लिए भी जरूरी है , इसलिए हमें अपने बच्चों को और स्वयं को शिक्षित बनाना चाहिए जिसमें विद्यालय एक महत्वपूर्ण स्थान होता है शिक्षा प्राप्त करने का | समापन अतिथि के रूप मे हन्डौर ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने बोलते हुए कहा कि ' सभी को शिक्षा पर बल देने व दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए संकल्पित होकर हमारे समाज मे फैले दहेज रूपी महामारी को जड़ से उखाड़ फेकना है | संचालन सुरेश मिश्र मदन पत्रकार व राजेश चन्द्र मिश्र ने किया | आभार प्रदर्शन विद्यालय प्रधानाचार्य रवीन्द्र नाथ तिवारी ने किया | इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ क्षेत्र के फौजदार खां बी डी सी , समाजसेवी शिवम तिवारी , मो. नसीम बी डी सी , व्यापार मन्डल मो. जाकिर , गरूण तिवारी , राजीव तिवारी , अंकित मिश्र सहित बहुत से गणमान्य ब्यक्ति मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे