Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवागन्तुक जिलाधिकारी अदिति सिंह ने संभाला कार्यभार


सुनील गिरी 
हापुड़ । नवागन्तुक जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बृस्पतिवार को सुबह 9 बजे जनपद का कार्यभार संभाला  । सबसे पहले कोषागार हापुड़ में उनके आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चार्ज लेने के उपरान्त जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन एवं अपर जिलाधिकारी रजनीश राय के साथ नई कलेक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी ने मीडिया से रूबरू होते हुये उन्होंने कहा जनपद हापुड़ का विकास मेरा प्रमुख उद्देश्य हैं। 

मुख्यमंत्री  की जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देना मेरा प्रमुख कार्य होगा। उन्होंने आई0जी0आर0एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें व भूमाफियाओ पर मेरी पैनी नजर रहेगी एवं टीम के साथ कार्य करना व शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास ध्यान दिया जायेगा। बच्चो को समुचित पूर्ण आहार एम0डी0एम0 के तहत मिलें व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर जनता को पूर्ण इलाज प्राप्त होगा। जनपद हापुड़ की प्रमुख समस्याऐं जैसे गन्ना भुगतान, काली नदी के गंदे पानी का गंगा में मिलना, एच0पी0डी0ए0 का अपूर्ण नाला इत्यादि का गंभीरता से निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त करती हूं कि कुछ समय के उपरान्त ही अच्छे परिणाम आने आरम्भ हो जायेंगे और सबका साथ सबके विकास को लेकर प्रयासरत रहूंगी। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे