Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करंट की चपेट में आने से मंडी निरीक्षक के बेटे की मौत


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । पड़ोसी के गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाने के दौरान हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट कर गिरे होने से उसकी चपेट में आने से मंडी निरीक्षक के बेटे की मौत हो गई बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार  जिले के  अंतू थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी विजय शंकर मिश्र प्रतापगढ़ के महुली मंडी में मंडी निरीक्षक हैं बुधवार शाम उनका बेटा विकास मिश्र 22 बारात में अमेठी गया था देर रात घर वापस आया तो उसके दरवाजे पर मड़ाई के लिए रखी पड़ोसी की फसल में एचटी लाइन का तार गिरने से आग लग गई आग को बुझाने के चक्कर में विकास टूटे हुए एचटी लाइन के तार के चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया जानकारी पर पर पहुंची अंतू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया विकास की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे