मनीष ओझा
प्रतापगढ । सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । मौत के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया । जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडेरा गांव निवासी संदीप सरोज का बेटा उदयराज (8) गुरुवार सुबह अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था संदीप सरोज का घर इलाहाबाद वाराणसी राजमार्ग पर रोड किनारे ही स्थित है बच्चों के साथ खेलते समय एक अनियंत्रित कार रोड किनारे खेलते समय उदय राज को कुचलती हुई बादशाहपुर की तरफ भाग गई स्थानीय लोग कार की तरफ दौड़े तो ड्राइवर कार की स्पीड तेज कर भाग निकला उदयराज की मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोग हंगामा करने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार उदयराज तीन भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था उदयराज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया था ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ