Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधुत विभाग के खिलाफ गांव वालों ने किया जमकर प्रदर्शन


गोंडा :हरखूपुर के मजरा सनबरसा में  लटके तार से आठ बीघा गन्ना जलने को लेकर सोमवार को विधुत विभाग के खिलाफ गांव वालों ने वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।साथ ही घारीघाट विधुत सब स्टेशन  के कर्मचारियों व लाइनमैनों को हटाए जाने की भी मांग की।प्रदर्शनकारियो ने कहा कि बिजली विभाग के घोर लापरवाही के चलते ही किसानों की जमा पूंजी मारी जा रही है।वहीं विधुत विभाग के अधिकारियों के कानो में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं।अधिकारियों से शिकायत करने पर हवा तेज का बहाना बनाकर कन्नी काट देते हैं। गांव के बल्लू सिंह अमरीश पांडे मनोज, राजू यादव सहित तमाम किसानों का कहना है कि इसी तरह से विधुत विभाग के लोग लापरवाही करते रहेंगे तो किसान आने वाले दिनो में भूखों मरना पड़ेगा।इस बाबत एसडीओ मनकापुर बीके प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच करायी जायेगी दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों व लाइनमैनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे