Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो बोलेरो से आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत एक दर्जन से अधिक घायल


गोण्डा:-ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने के चक्कर में दो बोलेरो से आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत।एक दर्जन से अधिक लोग हुए बुरी तरह घायल।
तिलक समारोह से वापस आ रही  मसकनवा बभनान मार्ग पर छपिया बाजार के पास बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई।घायलों को उपचार के लिये छपिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां सवार लोगों को गंभीर चोंटे लगने के कारण उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।घटना रविवार की रात करीब दस बजे की है।मसकनवा-बभनान मार्ग पर स्थित छपिया बाजार के निकट   बभनान से तिलक चढाकर मनकापुर की तरफ जा रही बोलेरो की मसकनवा से बभनान की तरफ आ रही बोलेरो से आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी।सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस व100 नम्बर पुलिस सहित मौजूद अन्य वाहनों की सहायता से घायलों को तुरंत उपचार हेतु छपिया सीएचसी भिजवाया गया।जहां बुरी तरह घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।घायलों की  पहचान द्वारिका प्रसाद,सोनू,बब्लू ,रामबरन कसौधन,स्वामीनाथ गुप्ता, लल्लू प्रसाद,फूलचंद ,श्रीराम, राधेश्याम, रामबरन , रामनरेश, रामसेवक, आटे नाई ,पारसनाथ गुप्ता, रामप्रसाद निवासी बलरामपुर,सिद्धार्थनगर,बहराइच,गोण्डा  के रूप मे हुयी है।एसओ छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि आवश्यक कार्रवाही की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे