Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुसलमान नहीं है राम मंदिर विरोधी, जहां पूजा हो रहा हो वही हो निर्माण :सैयद इकबाल


अखिलेश्वर तिवारी

125 करोड़ जनता की आस्था से जुड़ा है राम मंदिर
पिछली सरकारों ने मुसलमानों के साथ किया धोखा
तीन तलाक कानून बनाकर भाजपा ने किया मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय
बलरामपुर । प्रदेश के योगी सरकार द्वारा मनोनीत अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कुंवर सैयद इकबाल हैदर ने आज उस समय एक बड़ा बयान दिया जब वह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे । राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुसलमान मंदिर के विरोधी नहीं हैं । मंदिर और मस्जिद के नाम पर कुछ लोग अपनी दुकानें चला रहे हैं जिसमें बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी भी है । उनका साफ कहना था कि राम मंदिर जहां पर है वहां पूजा हो रहा है और वहीं पर निर्माण भी होना चाहिए   इसी में देश व समाज की भलाई निहित है । उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण 125 करोड़ जनता की भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है । यदि मस्जिद बनाना ही है तो उसे सरयू के उस पार बनाया जाए या फिर मुस्लिम धर्म के नाम पर कोई विश्वविद्यालय स्कूल खोला जाए जिससे किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे । वार्ता में इकबाल हैदर ने यह भी कहा कि मुस्लिम धर्म के अनुसार विवादित स्थान पर नमाज़ पढ़ना जायज नहीं है  और ऐसी स्थिति में जहां पर राम मंदिर स्थित है वह स्थान विवादित है और विवादित स्थान पर मस्जिद का निर्माण कतई संभव नहीं है । उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर भी कहा कि यह केवल सरकार का नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला है मुस्लिम समाज की तमाम महिलाओं के हित की रक्षा के लिए तीन तलाक जैसे मुद्दों पर सरकार का फैसला आना जरूरी था और इस फैसले से लाखों महिलाओं के हित की सुरक्षा हो सकी है । उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के इस फैसले के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हैं और उन्होंने गत चुनाव में भाजपा को वोट भी किया था । कुंवर सैयद इकबाल हैदर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैं और दर्जा प्राप्त मंत्री हैं । उन्होंने कहा कि मुसलमानों के नाम पर अब तक की सरकारें वोट की राजनीति कर रही थी केवल अपना उल्लू सीधा किया मुसलमानों के लिए किसी सरकारों ने कुछ नहीं किया वर्तमान केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार मुसलमानों के हित के लिए कई बड़े फैसले ले चुकी है भाजपा मुस्लिम विरोधी है इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है और 1 वर्ष से राज्य में भी भाजपा की सरकार चल रही है एक भी उदाहरण ऐसा नहीं है जिसमें मुसलमानों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव किया गया हो । ऐसे में यह कहना कि भाजपा मुस्लिम विरोधी है यह केवल विरोधियों की साजिश हो सकती है । सही मायने में मुसलमानों की सच्चा हितेषी भाजपा ही हो सकती है । उन्होंने यह भी कहा के जिले के सात विकासखंडों में मुस्लिमों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें पॉलिटेक्निक ITI तथा इंटर कॉलेज तक के विद्यालय शामिल हैं ।इसके अलावा पेयजल सड़क व स्वास्थ्य के लिए भी अलग से योजनाएं संचालित हो रही हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे