Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चम्पक पत्रिका ने चम्पक क्रिएटिव चाइल्ड कांटेस्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन


सुनील उपाध्याय 

बस्ती । शहर के आवास विकास कालोनी स्थित डान वास्को स्कूल में सोमवार को बच्चों की पत्रिका चम्पक द्वारा चम्पक क्रिएटिव चाइल्ड कांटेस्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने जल का जीवन में महत्व, जल स्त्रोतों को संरक्षित रखने के उपाय, भविष्य के लिए जल को संरक्षित रखने के लाभ आदि से जुड़े पेंटिंग  बनाए। निर्णायक मंडल ने प्राइमरी लेवल ग्रुप में  कक्षा 1 की छात्रा आराध्या श्रीवास्तव को प्रथम यू के जी शिवांसी गौड़ को द्वितीय व दूसरी कक्षा की रोहिणी श्रीवास्तव के पेंटिंग को तीसरे स्थान के लिए चुना गया । जब की जूनियर लेवल पर तीसरी कक्षा की इशिता श्रीवास्तव प्रथम पांचवी कक्षा जरान्शु सिंह द्वितीय चैथी कक्षा के सिद्धार्थ गौतम तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सेक्शन में आठवीं कक्षा की हर्षिता चैरसिया प्रथम, आठवीं कक्षा सौरभ कुमार द्वितीय, 6 वीं कक्षा हिमांशु चैरैसिया तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा रुपाली,अभिषेक शुक्ला, अवि श्रीवास्तव, श्रुति सिंह, प्रगति, शशांक चैधरी, आन्या शर्मा, को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतिभागियों को चम्पक के तरफ से प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया।   
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजेश मिश्रा व डायट प्रवक्ता सुमन रानी मिश्रा े ने बच्चों की हौसला बढ़ाया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दिल्ली प्रेस व चम्पक पत्रिका का धन्यवाद दिया। 340 बच्चों के बीच शिक्षकों की निगरानी में स्कूल हाल में प्रतियोगिता आयोजित हुई । बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े 10 विषय दिए गए।  इन विषयों पर बच्चों को पेंटिंग बनानी थी। जिसमें बच्चों ने जमकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य जे डी यादव ने इस प्रकार के सामाजिक सरोकार वाले कार्याक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के चम्पक की सराहना किया । सीनियर शिक्षक एन के वर्मा ने कहा  कि पर्यावरण  हमारी अमूल्य सम्पदा है जिसका संरक्षण अति आवश्यक है जिसके प्रति चम्पक पत्रिका ने बच्चों को संवेदित करने का काम किया है । इस अवसर पर मुकेश मणि तिवारी,तस्किम फातिमा , शशि द्विवेदी, सीमा वर्मा , उपमा त्रिपाठी,मोहम्मद हुसैन ,एस एच तिवारी ,अंकिता पाण्डेय ,नम्रता पाण्डेय , अंशिका पाण्डेय ,वंदना मौर्या ,संजुम श्रीवास्तव जीतेन्द्र कौशल सिंह संजीव कुमार पाठक शिवराम गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन में स्थानीय लेवल पर बृहस्पति पाण्डेय और पंकज त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे