Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी प्रशासन ने राहुल को सड़क का उद्घाटन करने से रोका, भाजपा ने कहा- स्मृति करेंगी लोकार्पण


अमेठी.  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। राहुल गांधी को आज यहां दो बजे थौरी कोटवा सड़क मार्ग का लोकार्पण करना था लेकिन 1 बजे प्रशासन ने सड़क के लोकार्पण पर बैन लगा दिया गया। इस 5 किलोमीटर लंबी सड़क की लागत 3 करोड़ 30 लाख है। बताया जा रहा है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय की आपत्ति के बाद यह बैन लगाया गया है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई है। बता दें इस सड़क का शिलान्यास राहुल गांधी ने 16 जनवरी, 2018 को किया था।  




क्या कहना है डीएम का?

डीएम शंकुतला गौतम का कहना कि सड़क काम पूरा नहीं होने के कारण लोकार्पण रोक दिया गया है अब केवल राहुल गांधी इस सड़क का अवलोकन कर सकते हैं। वहीं, पीएमजेएसवाई के अधिशाषी अभियंता केके श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल सड़क के उद्घाटन रोक दिया गया है।





कांग्रेस ने कहा राहुल को नहीं करना था लोकार्पण

योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी आज सड़क का उद्घाटन करने नहीं जा रहे थे केवल अवलोकन करने जा रहे थे। योगी के मंत्री सुरेश पासी मोदीजी की तरह यहां भ्रम फैला रहे हैं। जबकि अमेठी में राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे द्वारा जारी किए गए दौरे की कार्यक्रम लिस्ट में इस सड़क के लोकार्पण का उल्लेख किया गया था।





क्या कहना है बीजेपी जिला अध्यक्ष का

 भाजपा के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि जिले के थौरी मे पांच किलो मीटर सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी है ना कि सांसद निधि से और इस सड़क को नरेंद्र मोदीजी ने बनवाया है उसके उद्घाटन का हक राहुल को नहीं है। इस सड़का का उद्घाटन स्मृति ईरानी करेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में राहुल गांधी को बुलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे