अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रौनाही थाना सत्तीचौकी क्षेत्र के एक गॉव मे दंबगो के द्वारा खड़ी फसल काट ले जाने का मामला प्रकाश में आया है मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने थाने से लेकर तहसील प्रशासन से कई बार की बावजूद इसके प्राशनिक कर्मियों के मिली भगत के कारण कोई कार्यवाही नही हो सकी जिसका खामियाजां पीड़िता को उठाना पड़ा फलस्वरुप दिन दहाड़े अबैध असलहा लेकर दौड़ाया मामले मे स्थानीय पुलिस की सुस्ती देख पीड़ित ने 16 अप्रैल को मुख्य मंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर न्याय की लगायी गुहार ।
मामला रौनाही थाना क्षेत्र के गुलालपुर मजरे महोली गॉव का है गॉव निवासिनी सुशीला पाण्ड़ेय पुत्री सरजू प्रसाद द्वारा शिकायती पत्र मे आरोप है कि गॉव के राहुल,योगेश,
प्रदीप व मनीष पुत्रगण रामसुन्दर ने वरासत में मिली मेरी पैतृक सम्पति गाटा संख्या 588 मे बोई गयी अरहर की फसल को दंबगई के बल पर काटकर जबरन उठा ले गयी उसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व तहसील में की जिसमें कोई कार्यवाही तो नही हुई बदले में चार दंबगो ने अबैध असलहा लेकर दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग भी की जिससे महिला ने घबरा कर स्थानीय प्रशासन से कोई कार्यवाही नही होते देख मै उक्त घर को छोड़ ससुराल आ गयी
साथ ही महिला ने बताया कि मै शिकायत करने पहुची तो उक्त दंबगों के साथ चौकी प्रभारी चाय की चुस्की ले रहे थे और मेरी बातो को सुनने के बजाय बार बार मेरे पति को बुला रहे थे कहे अपने पति को बुलाओ मैं दोनो को जेल भेजूगा स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन की मिली भगत एवम दंबगो के द्वारा की गयी दबंगई की जॉचकर कार्यवाही कर न्याय दिलाने की मॉग की


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ