Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली में पड़ा इनकम टैक्स भिभाग का छापा 3 लाख से ऊपर जमा हुई पैनाल्टी


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रुदौली में पड़े इनकम टेक्स विभाग के छापे से मचा हड़कंप व् मची अफरा तफरी,नगर सहित क्षेत्र के बड़ी बड़ी दुकानों के गिरे शटर।मुन्ना जनरल स्टोर पर जबसे जीएसटी कानून लागू हुआ तब से आज तक  3 लाख 71 हजार 766 रुपये जमा हुई पैनाल्टी जानकारी के अनुसार रुदौली नगर में 19 अप्रैल को लगभग 3 बजे मुन्ना जनरल स्टोर पर इनकम टेक्स विभाग के अधिकारियों की टीम ने अचानक छापा मारकर उनके जनरल स्टोर के अभिलेखों को चेक किया जिसमें दुकानदार ने जीएसटी सम्बन्धी कोई  सही कागजात नहीं दिखा सके।इस सम्बंध में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी मुसाफिर प्रसाद ने बताया कि टीम ने मुन्ना जनरल स्टोर पर छापा मारा गया और जनरल स्टोर का कागजात मांगा तब जनरल स्टोर मालिक मुन्ना जीएसटी सम्बन्धी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जब उनसे आज की बिक्री के बारे में  जानकारी की तब स्टोर मालिक ने बताया कि आज 12 हजार रुपये की बिक्री हुई है जब उनसे आज हुई बिक्री का बिल मांगा गया तब वह उसे भी नहीं दिखा पाए।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरकार द्दारा जबसे जीएसटी कानून लागू हुआ है तबसे लेकर आज तक की पैनाल्टी जोड़कर 3 लाख 71 हजार 766 रुपये बैंक मेँ जमा कराई गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे