Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धरती का पाप मिटाने को प्रभु ने लिया जन्म


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिले के पट्टी क्षेत्र के पूरेदेवजानी गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह चल रहा है जिसमें गुरुवार को प्रभु ने कृष्णा अवतार में जन्म लिया कारागार में प्रभु के जन्म लेते ही कारागार के सभी दरवाजे अपने आप ही खुल गए रखवाली में रहे सभी रखवाले सो गए कथा वाचक आचार्य पं. शैलेंद्र शुक्ला जी महाराज ने कहा धरती पर बढ़ रहे पाप का समूल विनाश करने के लिए प्रभु ने कृष्णावतार में जन्म लिया और अपनी लीलाओं से आपस मे प्यार से रहना भी सिखाया। चल रही कथा में गुरुवार को कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होना था इसलिए ग्रामवासी और क्षेत्र के अन्य लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ पीला और गेरुआ वस्त्र धारण करके कथा सुनने आये जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया भजन गीत और जयकारों के बीच प्रभु ने जन्म लिया जिसको आयोजक अवध नारायण ने बहुत ही अच्छा आयोजित किया। इस मौके पर मुख्य यजमान अवध नारायण तिवारी के साथ उमाशंकर, गयाशनकर, माताफेर पाण्डेय, हरीराम तिवारी, रमाशंकर, संजय, विद्याधर तिवारी, सुभाष, श्यामशंकर, सन्तोष, दिनेश आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे