Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोटरसाइकिल की भिड़न्त में दो हुये घायल


मोजीम खान
सिंहपुर अमेठी- थाना मोहनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत  कस्बा राजाफत्तेपुर में स्थित इबरार  मेडिकल स्टोर के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दो लोग गंम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।वहीं  घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बीएचईएल स्थित इण्डोगल्फ़ जन सेवा ट्रस्ट मे भर्ती कराया गया है।
सूचना देने के 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेन्स घायल को तड़पता देख स्थानीय लोगों द्वारा प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मोहनगंज क्षेत्र के कस्बा राजाफत्तेपुर में स्थित इबरार  मेडिकल स्टोर के सामने इस्लामगंज कि तरफ  से आ रहे आलमीन पुत्र नूर मोहम्मद  निवासी शेखनगांव गाड़ी नंबर यू पी 33 आर 9684 व राजा फत्तेपुर की तरफ आ रहे अवधेश पुत्र प्रताप नरायण निवासी पूरे जोरई मजरे अहमदाबाद पिपरी गाड़ी नंबर यू पी 33 ए डब्लू 6935 की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिसके चलते दोनों मोटरसाइकिल सवार गंम्भीर रूप से घायल हो गये । 
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इण्डोगल्फ़ जन सेवा ट्रस्ट  भेजा गया है जिसमें आलमीन की हालत नाजुक बनी हुयी है।बताया जा रहा है कि आलमीन के घर पर दो चार दिन बाद शादी भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे