Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बन्द रहा गेट,इंतिजार करते रहे बच्चे


मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-सत्ता परिवर्तन हुआ,निजाम बदले पर नही बदला अधिकारियों का रवैया।मामला विकास खण्ड सिंहपुर क्षेत्र के अन्तर्गत राजाफत्तेहपुर का है।यहा पर संचालित प्राथमिक विद्यालय मे आठ बजे तक गेट पर ताला लटकता रहा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाख हिदायतो के बाद भी शिक्षा विभाग सुधरने का नाम नही ले रहा है।शिक्षा विभाग के अधिकारियों कि लापरवाही से बच्चो का जीवन अंधकार मे डूबा जा रहा है।कुछ शिक्षक  आज भी अपनी पुरानी नियम अपनाये हुये है।कहा भी गया है कि हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा।लेकिन यहा पर तो जिम्मेदार ही समय से विद्यालय नही पहुँच रहे है।तो ऐसे मे सुधार सम्भव होता नजर नही आ रहा है।देखने वाली बाद ये है कि अब जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते है?सूत्रों से पता चला है कि प्राथमिक विद्यालय फत्तेहपुर मे हेडमास्टर के पद पर कार्यरत तहसीन कौसर अक्सर विद्यालय देरी से पहुँचती है।कोई कार्यवाही न होने से इनके हौंसले बुलन्द है।ऐसे मे हेडमास्टर की ऐसी ही स्थिति बनी रही तो बच्चो का जीवन अंधकार मे डूब जायेगा।योगी आदित्यनाथ की आदेशों की धज्जियां उड़ाती प्राथमिक विद्यालय फत्तेहपुर की हेडमास्टर को किसी भी शासन प्रशासन  का नियम उनपर लागू होता नही दिख रहा है।इस सम्बन्ध मे खण्ड शिक्षाधिकारी रियाज अहमद से बात की गई तो बताया की जानकारी मिली है जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे