गोण्डा।आने वालो तीन सालो में घर-घर होगा उज्जवला रसोई गैस सभी धर्मो को निः शुल्क दिया जा रहा है।
उक्त विचार शुक्रवार को मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर स्थित इंडियन गैस एजेन्सी द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना दिवस के मुख्य अतिथि सूवे के समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने मौजूद लाभार्थी से कही।उन्होने कहा कि मोदी-योदी जति धर्म से उठ कर सभी जातियो को निःशुल्क रसोई गैस,विद्युत कनेक्शन,शौचालय प्रोत्साहन राशि आदि योजना सभी वर्गो को दे रही है।मोदी-योगी की मंशा है कि सब का साथ,सबका विकास हो इसी कडी में नित्य-नित्य नयी योजओ को धरातल पर लाया जा रहा है। इस मौके पर 135 लाभार्थियो को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किये गए
इसी क्रम में एक मैरिज हाल परिसर में जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत उर्फ मदन सिंह व वृज बिलास पान्डेय द्वारा भारत गैस उज्जवला योजनान्तर्गत सत्तर लाभार्थियो को कनेक्शन दिया गया। उधर पूर्व विद्यायक राम विशुन आजाद द्वारा पैंसठ कनेक्शन वितरित किया गया।
इस मौके चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सभासद वैभव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री बाबूलाल शास्त्री, ओमप्रकाश सोनी, वेद प्रकाश दूबे, प्रमोद चंचल, राजेश मौर्या, अनूप सिंह उर्फ बाबू, एजेन्सी संचालक सोहन सिंह, बीनू सिंह, अमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ