Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पालिका के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: पुष्कर मिश्र


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र ने शुक्रवार को मालवीय रोड पर कराये जा रहे डिवाइडर निर्माण कार्यों के गुणवत्ता का निरीक्षण किया। पालिका अधिकारियों और   सम्बंधित ठेकेदार को कड़ा निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाय। यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है और जितनी सुविधा होगी गांधीनगर मार्ग पर दबाव उतना ही कम होगा।
पुष्कर मिश्र ने कहा कि गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा और दोषी बक्शे नहीं जायेंगे। कहा कि मालवीय रोड की सड़क और डिवाइडर का निर्माण  उच्च कोटि का होगा । नागरिकों को इस बात का भरोसा दिलाया कि घटिया निर्माण नहीं कराने दिया जायेगा। नागरिकों से सीधा संवाद बनाते हुये पुष्कर मिश्र ने कहा कि बस्ती शहर स्वच्छ, सुन्दर हो इस दिशा में कई प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शीघ्र ही पार्कों का निर्माण कराया जायेगा। शहर में प्रशाधन केन्द्रों के बन जाने से नागरिक बदलाव महसूस कर रहे हैं। 
भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने निरीक्षण के दौरान डिवाइडर निर्माण में प्रयोग किये जा रहे ईट व अन्य सामग्री का निरीक्षण करते हुये पालिका के इंजीनियर को  निर्देश दिया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराये। 
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार चौबे, इंजीनियर अशोक सिंह, पं. सरोज मिश्र, सतीश सोनकर, दिनेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्र पप्पू ‘भैया’ सिद्धार्थ श्रीवास्तव, लवकुश, रामधनी, प्रवीण चौधरी, उमाकान्त शुक्ल आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे