गोंडा :ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्जवला दिवस के अवसर पर मसकनवा कस्बे के राजकमल इडेन गैस एजेंसी के तत्वावधान में कैम्प लगा कर लाभार्थियों को गैस कनेक्शन बांटा गया। उज्ज्वला पंचायत में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बिन्द्रा प्रसाद शुक्ला ने लाभार्थियों को कनेक्शन बांटा। एजेंसी प्रोपराइटर प्रियदर्शिनी सिंह ने बताया कि उज्ज्वला दिवस पर उज्ज्वला पंचायत लगाकर लगा कर अन्त्योदय कार्ड धारकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया।उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीबों तक नि:शुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाना है। कुल 139 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन किये गये।
मीरा देवी सीता पति पूनम ज्ञान मती सुनीत सावित्री विटना शायरा बानो शब्बरूननिशां आयशा शहीदुननिशां गुलशन निशां के चेहरे कनेक्शन पाकर खिल उठे। राजेश गुप्ता, भानू सिंह,विनय सिंह,अशोक कुमार, विष्णु सिंह, शबनम, हिना, विवेक, जय धर द्विवेदी, रमेश द्विवेदी, सुरेश, श्याम बरन पाडेय, आडवाणी, सहित अनेक लोग रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ