डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- वजीरगंज थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ले लिए।नौकरी नहीं मिली तो रुपये वापस मांगे।बदले में गालियां व धमकी मिली।पीड़ित ने केस दर्ज करने हेतु तहरीर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ढोंढियापारा निवासी राजेन्द्र गिरि द्वारा स्थानीय थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार विपक्षी सुभाष चन्द्र तिवारी व उनके पिता राम केवल तिवारी निवासी गण राय रूपीपुर मौजा नयपुर थाना स्थानीय द्वारा वादी को बताया गया कि उनकी पहुंच सरकार में है व वे उसे चार लाख रुपये में सरकारी नौकरी दिल सकते हैं।वादी ने 3जुलाई 17 को विपक्षी के एस बी आई के खाते में 310000 रुपये व 15 जुलाई17 को 50000रुपये डाल दिए।नौकरी न मिलने पर वादी ने 20 दिसम्बर 17 व 27 दिसम्बर 17 को अपना रुपया वापस मांगा तो उसे गालियां व धमकी मिली। सुभाष तिवारी ने नौबस्ता निवासी विनोद तिवारी को भी 750000 रुपये का चूना नौकरी के नाम पर लगाया है।जिसकी तहरीर थाने में पहले ही पड़ चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ