सुनील उपाध्याय
बस्ती : दुबौलिया थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी राजाराम का बेटा मनोज विदेश में नौकरी करता है। जून में उसके भाई की शादी है। बुधवार को मनोज की मां विमला देवी दवा लेने घर से निकली थीं। गांव में ही एक युवक मिला और उसने खुद को मनोज का दोस्त बताते हुए उन्हें सोने की सीकड़ भेजने की बात कही। कहा कि इसके लिए 40 हजार रुपए लेने के लिए मनोज ने बोला है।
झांसे में आईं विमला देवी उसे घर ले गई। बक्से में 12 हजार कैश व कुछ सोने के जेवर थे, जिसे जालसाज ने यह कहते हुए ले लिया कि आप अपने बेटे से बात कर लो। बक्से में बैंक पासबुक भी था। लिहाजा विमला देवी को बाइक पर बैठा कर पीएनबी फेटवा ले गया और विड्राल भराकर 40 हजार रुपए और निकाल लिया।
इसके बाद सीकड़ लाने के बहाने बेलवाडांड कलवारी के पास विमला देवी को छोड़ उच्चक्का भाग निकला। देर शाम तक घर न पहुंचने पर उन्हें तलाशते घरवाले बेलवाडांड पहुंचे और आपबीती जान कलवारी थाने पर पहुंच तहरीर दी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ