Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले अधेड़ को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार लखनऊ बनारस राजमार्ग पर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगेसरा गांव निवासी गजानंद(50) पुत्र फेरई गांव के समीप रोड किनारे शौच के लिए जा रहा था रानीगंज की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार दी टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया इधर मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में गजानंद को जिला अस्पताल ले आये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार गजानंद के एक बेटा जिसका नाम पवन व दो बेटियां विजयलक्ष्मी व पुष्पा मौत की खबर सुनकर सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे