मनीष ओझा
प्रतापगढ । जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह ट्रक और बोलेरो की भिडंत हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई व ड्राइवर समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहॉ से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया । जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरोदा गांव निवासी कमला प्रसाद मिश्र(40) व उनकी पत्नी मिश्र (37) बेटी गौरा व ड्राइवर अस्मत(26) पुत्र गुलाम कादिर निवासी हौदेश्वरनाथ पुर कुंडा सभी बोलेरो से शुक्रवार सुबह ऊंचाहार से मऊ अपने घर जा रहे थे कमला मिश्र की पत्नी रीता मिश्र ऊंचाहार में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है बोलेरो जैसे ही थाना क्षेत्र के रामापुर ओवर ब्रिज पर जैसे ही पहुंची बनारस से लखनऊ की तरफ आने वाले ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें कमला प्रसाद की बेटी गौरा की मौके पर मौत हो गई वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इलाहाबाद रेफर कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ