सुनील उपाध्याय
बस्ती । शनिवार को न्याय पंचायत गनेशपुर से सम्बद्ध परिषदीय विद्यालयों की संयुक्त स्कूल चलो अभियान रैली को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में कुल 23 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। गनेशपुर कस्बे से आरम्भ रैली शंकरनगर चौराहा एवं कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुये पुनः जूनियर हाई स्कूल पहुंची जहां सभा के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में छात्र ‘आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जरूर जायेंगे, पढी लिखी लड़की, रोशनी है घर की’ आदि नारे लगा रहे थे।
सदर विधायक दयाराम चौधरी ने जूनियर हाई स्कूल गनेशपुर को माडल स्कूल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिये निरन्तर सजग है और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। अभिभावकों का आवाहन किया कि वे अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा दिलाये।
खण्ड विकास अधिकारी प्रभाशंकर चौबे ने जूनियर हाई स्कूल गनेशपुर को माडल स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। खण्ड शिक्षाधिकारी इन्द्रजीत कुमार ओझा ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर पहल को आगे बढायेंगे।
स्कूली छात्रों ने सरस्वती बंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। स्कूल चलो अभियान रैली में किरन लता शुक्ल, डा. शिव प्रसाद, शशिकला, गजाला, अल्पना, ओम प्रकाश, अनिल, जया, बबिता, राकेश पाण्डेय, बाल्मीक सिंह, विजय प्रताप वर्मा, आभा श्रीवास्तव, प्रज्ञा सिंह, सुषमा, अजय वर्मा, जगनरायन, नीलम, आशा, प्रशान्त कुमार, पूजा, सुनैना राय, मंजू बाला, चन्द्रिका, किरनबाला, राजेश वर्मा, अभिषेक यादव, स्वालिहा खातून, मुनिराम वर्मा, सविता, रीतू, मनीषा, पुष्पा, प्रेमलता, सरला पाण्डेय, डा. कुलदीप सिंह, मनोज श्रीवास्तव के साथ ही विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, लालचंद चौधरी, धर्मराज मौर्य, अनिल चौधरी, अनुरागदत्त पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, सुखराम यादव, प्रेमलता सिंह, विनोद पाण्डेय, हरिओम, जय प्रकाश पाण्डेय, जगदम्बा चौधरी, महेन्द्र पटेल, ग्राम प्रधान रहमान अली के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ