सुनील उपाध्याय
बस्ती : अपनी शादी की खुशी में दूल्हे को ज्यादा शराब पीना भारी पड़ गया। दूल्हे के नशे में धुत होने की असलियत दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।
संतकबीरनगर कोतवाली से शुक्रवार की रात लालगंज थाना क्षेत्र में बारात आई थी। बरातियों का जोरदार स्वागत हुआ। बारात लड़की के घर पहुंची और द्वारपूजा शुरू हुई। तभी वर पक्ष दहेज में 15000 रुपए बकाए देने के लिए वधू पक्ष पर दबाव बनाने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हा भी खड़ा हो गया।
दूल्हे की अवस्था देख सहज ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि उसने काफी शराब पी रखी है। यह बात दुल्हन तक भी पहुंच गई। फिर क्या था दुल्हन ने शादी से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि मैं एक शराबी से शादी नहीं करूंगी। विवाद बढ़ता देख किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। उधर बगैर दुल्हन के बारात लौट गई। इधर वधू पक्ष की शिकायत पर लालगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ