Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोर्ट का आदेश नही मानती तरबगंज पुलिस।स्थगन आदेश होने के वावजूद विवादित भूमि पर रखा छप्पर


रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थाने की पुलिस कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर अबैध वसूली में ही व्यस्त रहती है।फरियादी मारा मारा फिर रहा है।लेकिन सुनवाई नही हो रही है।ताजा मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के गडौली गाँव के मजरा बदली पुरवा का है।जहाँ के निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरसहाय ने बताया की बिपक्षी कृष्णदेव कृष्णकुमार वा कृष्णमोहन पुत्र जगदम्बा निवासी उपरोक्त से जमीन का विवाद चल रहा है।जिसका मुकदमा कोर्ट में बिचाराधीन है वा कोर्ट से बिवादित भुमि पर स्थगन आदेश भी मिला हुआ है।फिर भी बिपक्षी उपरोक्त आये दिन बिवादित भूमि पर छेड़छाड़ करते रहते है।जबकि कोर्ट से बिपक्षी उपरोक्त के ऊपर जुर्माना भी हो चुका है।फिर भी अपनी आदत से बाज नही आरहे है।और 17/04/2018 को पुन बिवादित भूमि पर छप्पर वा टटिया रख लिए।जब थाने पर तहरीर देने पहुँचे तो थानाध्यक्ष ने कहा की हम तहरीर नही लेगें।जब पूछा की क्यो नही लेगें तो कहने लगे की वो छप्पर पहले से ही रखा है।तुम झूठ बोल रहे हो।जब हम बिनती करने लगे की आप चलकर देख लीजिए तब किसी तरह से हमारी तहरीर लेली लेकिन कार्यवाही कोई नही हुई।जिससे ये लगता है की पुलिस दबंगो से मिली हुई।और मौके पर जाना भी मुनासिब नही समझती।

पूछने पर थानाप्रभारी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की तहरीर मिली है जाँच करवाई जारही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे