रिपोर्ट: खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र गोशाइगंज के भोये गांव निवासी पिता-पुत्र एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सैदपुर गांव जा रहे थे।रास्ते मे गोमती नदी को पार करना था,पर ऐसा हो न सका नदी पार करते समय पिता-पुत्र की नदी में डूबने से मौत हो गई।खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोएँ गांव निवासी पप्पू निषाद अपने पांच वर्षीय बेटे शैरुन के साथ सैदपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।रास्ते मे दोनों गोमती नदी पार करने लगे तभी संतुलन बिगड़ने से दोनों गोमती नदी में डूबने लगे।पिता-पुत्र को गोमती नदी में डूबते देख लोगो ने गुहार लगाया ,गुहार की आवाज़ सुनकर पहुंचे निषाद समुदाय के लोगो ने नदी में छलांग लगा दिया,तब तक काफी देर हो चुकी थी।पिता-पुत्र की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोर के साथ काफी देर तक डूबे पिता-पुत्र की खोज करती रही।पांच वर्षीय शैरुन को तो ढूंढ लिया पर पिता का शव खबर लिखे जाने तक नही मिला था।गोताखोर लगातार नदी में डूबे पप्पू निषाद की खोज लगातार जारी रखे हुए है।इस दर्दनाक घटना से परिजनों के साथ आस-पास के लोग भी हैरान है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ