Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शानो-शौकत के साथ मनाया गया हजरात सरकार सैय्यद मीरा शहीद व मद्दीशहीद रहमतुल्लाह अलैहि या सालाना 13 वां उर्से पाक


शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । हिन्दू - मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक हजरात मीरा शहीद शाहेआलम व हजरात मद्दीशहीद  बाबा का १३ वॉं सालाना उर्से पाक लक्ष्मणपुर विकासखन्ड के हन्डौर मे बड़े ही धूम - धाम व शानो - शौकत के साथ मनाया गया , जिसमें दूरदराज से आये हजारों अकीदत मन्द जायरीनों ने बड़े ही शिद्दत एंव ऐतराम के साथ कार्यक्रम मे शिरकत किया ,और बाबा के दरगाह पर चादर आदि चढ़ाकर अपने परिवार व समाज के सलामती के लिए दुआएं मागीं | बता दे कि उर्से पाक के मौके पर रात के जलसे मे बंगाल से आए मौलाना आशिक हुसैन चिश्ती , मौलाना सैय्यद मुखलिस रजा रायबरेली , मु. अमजद प्रतापगढ़ी , मो. अल्ताफ रजा प्रतापगढ़ी , जमजम कैसर , नसीम अहमद आदि ने शिरकत करते हुए नवी के वसूली व उनके रास्ते पर चलने की बात कही |
सुबह सरकार सैय्यद मीरा शहीद रहमतुल्लाह अलैहि बाबा के दरगाह से सैकड़ों जायरीनों ने गागर उठाकर सरकार सैय्यद मद्दीशहीद रहमतुल्लाह अलैहि बाबा के आस्ताने तक ले गये और बाबा के दरगाह पर चादर आदि चढ़ाकर सबके सलामती के लिए दुआएं मांगी गयी | इसके बाद रायबरेली से आए कौव्वालों ने हिन्दू मुस्लिम की तहज़ीब पर कौव्वाली पेश कर सबका दिल जीत लिया साथ ही बाबा के उर्से पाक के मौके पर बाबा के अकीदतमन्द जायरीनों के लिए व बाबा के लिए एक से बढ़कर एक कौव्वाली प्रस्तुत किया | 
कार्यक्रम के आयोजक मो. महमूद आलम ने बताया कि एक महीना पहले से ही हम और हमारी कमेटी के सभी सदस्य अपनी भूख -प्यास त्यागकर इस आयोजन की तैयारी करने मे जुट जाते है , उन्होने बताया कि बाबा के आस्ताने पर जो भी सच्चे मन से आकर दुआएं मांगता है वह कभी भी बाबा के दर से खाली नही गया , बाबा ने उसकी हर मुरादें पूरी की हैं जिसका परिणाम आपके सामने है तभी तो यहां आने वाले अकीदतमन्द जायरीनों की तादाद मे हर साल इजाफा होता है |कार्यक्रम का संचालन नौशाद अहमद ने किया | इस मौके पर क्षेत्र के मो. मकबूल , संदीप दुबे , विकास सिंह , मो. जमाल, श्याम मौर्य , मो. हनीफ , मो. तौफीक, निजाम, मुनीर शेख, इश्तिखार अहमद ,मो. कुबेर, अमजद शेख, बजाज, मो. रिजवान , इमरान , अफसर, मो. मजबूर , सद्दाम वेग , मो.जलाल,मो. दिलशाद, मुकेश , सल्लन वेग सहित बहुत से अकीदतमन्द जायरीनों व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे