शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को रामगढ़ी में जन्मी बेटी के मां को एलायंस क्लब ने उपहार देकर सम्मानित किया । एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वेलकम बिटिया अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान में जिनके घर बेटी के जन्म लेने पर क्लब की महिला टीम पहुच ढोल ताशे से जन्मी बेटी का स्वागत किया जा रहा है । इसी क्रम में जिला अस्पताल में जन्मी 16 बेटियों को चांदी का चंद्रमा और बेटी को जन्म देने वाली मां को मिठाई देकर क्लब ने सम्मानित किया गया है । एमसीसी नार्थ के एडवाइजर रोशन लाल उमरबैश्य की अगुवाई में महिलाओं की टीम ने रामगढी व जिला अस्पताल पहुची और जन्म देने वाली माताओं का उत्साह बढ़ाया ।इस दौरान क्लब की महिला इकाई अध्यक्ष पूनम गुप्ता, आशोक कुमारी, रेखा उमरबैश्य, अर्चना पाण्डेय, सन्तोष कुमार, देवेन्द्र गुप्ता, छेदीलाल समेत आदि रहे । बेटियों को जन्म देने वाली मॉ में सुधा, कुसुम, रेनू, शैल कुमारी, इन्दु, विशन शिवानी, साबाना बानो, ममता, सूफियॉ, प्रीति पाण्डेय, गुडिया, राहिन साहनी आदि शामिल रही जिन्हे क्लब ने उत्साह वर्धन किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ