Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘ थीम पर आधारित मनाया जायेंगा सड़क सुरक्षा सप्ताह


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘ थीम पर आधारित सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रशासन, परिवहन, पुलिस, शिक्षा, यातायात एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास के साथ मनाया जायेंगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के साथ साथ विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराते हुए विद्यातयों में कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जायेंगा। 
उक्त आशय से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा/समीक्षा के संबंध में गठित जिला सुरक्षा समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रायः सभी कार्यक्रमों का आयेाजन एंव प्रचार-प्रसार परिवहन एवं पुलिस विभाग के समन्वय से होना नितान्त आवश्यक है ताकि सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सम्वेदनशीलता के प्रत्येक पहलु को रेखाकिंत किया जा सके। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अन्य बिन्दुओ की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी  पाण्डेय ने यात्रि वाहनों से दुर्घटनाओं के मामले में प्रदान की जाने वाली सहायता से संबंधित जनपद में लम्बित कुल 37 मामलों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार निर्धारित सहायता राशि दिये जाने का निर्देश दिया। 
बैठक में सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आटोमेटिक ड्राईविंग टेस्टिंग टेªक एवं इन्स्पेक्शन सर्टिफिकेशन सेण्टर की स्थापना हेतु पाॅच एकड़ भूमि उपलब्ध कराये जाने के संबंध में विचार किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा से संबंधित हेलमेट एवं सीटवेल्ट की प्रभावी कार्यवाही के पूर्व मीडिया के विभिन्न माध्यमो ंसे प्रचार-प्रसार और की गयी चेकिंग का भी प्रचार-प्रसार किये जाने पर बल दिया। सम्भागीय परिवहन अधिकारी  आर0के0 विश्वकर्मा ने आकड़ो की जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा हेल्मेट न पहनने के कारण कुल 1265 एवं चार पहिया बाहनों मंे सीट बेल्ट का उपयोग न करने से 402 लोगो को पर कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जेएलएम कुशवाहाॅ सहित पुलिस विभाग, बसों एवं टैम्पेा चालक संध के पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे