Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विजली कर्मचारी संघ ने दिया धरना, सौपा ज्ञापन



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रान्तव्यापी आह्वान पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल, भंगवा चुंगी, प्रतापगढ़ कार्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 को सम्बोधित एक 22 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। जिसमें माॅंग की गयी कि प्रदेश में बिजली विभाग में रिक्त 65000 पदों पर नियुक्ति किये जाने तथा नियुक्ति में संविदा कर्मचारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर नियुक्त किये जाने की माॅंग की गयी।
जब तक भर्ती नहीं की जा रही है तब तक संविदा कर्मचारियों को सीधे वेतन विभाग से दिये जाने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त किये जाने, 2007 से अब तक जमा ई0पी0एफ0 का हिसाब दिये जाने, ई0पी0एफ0 जमा घोटाले की जाॅंच कराये जाने आदि की माॅंग की गयी है।ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता एस0के0 सिंह ने आकर ग्रहण किया तथा स्थानीय माॅंग के अनुरूप जनपद के सभी विद्युत उपकेन्द्रों पर बेलदार की व्यवस्था किये जाने तथा सभी नगरीय क्षेत्रों को विद्युत सप्लाई देने वाले केन्द्रों पर नाइट गैंग की व्यवस्था किये जाने व कर्मचारियों को पूरा हक दिलाये जाने का आष्वासन दिया।प्रदर्शनकारियों में उ0प्र0 बिजली कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मन्त्री हेमन्त नन्दन ओझा, जिला मन्त्री राम सूरत, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, राजेश कुमार विश्वकर्मा-कुण्डा, कमलेश कुमार- रानीगंज, मोतीलाल-खण्डौली, उमेश चन्द्र शर्मा-रूपापुर, अनवार अली- कादीपुर, सीताराम वर्मा-साल्हीपुर, विजय सिंह-कटरा गुलाब सिंह, शिव कुमार-हथिगवाॅं, संगम लाल-करैला आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे