Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चौपाल लगा कर विधायक ने केंद्र सरकार की योजनाओ पर विस्तार से की चर्चा



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । प्रदेश सरकार की अनुशंसा पर  18 अपैल  से 23 अप्रैल तक  पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या तक ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा चौपाल एवं रात्रि प्रवास की दृष्टि से विधायक रानीगंज अभय कुमार "धीरज ओझा" ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंगाही विकास खण्ड शिवगढ़ में चौपाल लगा कर केंद्र सरकार की योजनाओ यथा स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, शौभाग्य योजना (मुफ्त बिजली कनेक्शन), आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व आजीविका एवं कौशल विकास मिशन पर विस्तार से चर्चा की।
दुर्घटना में  मृतकों के परिजनों को सीएम की तरफ से स्वीकृत सहायता राशि का दिया चेक 
इस दौरान सुवंसा-जगतपुर मोड़ पर हुए हृदय विदारक दुर्घटना में प्रतापगढ़ के दो मृतकों के परिजनों महेश व अजय कुमार सरोज को मुख्यमंत्री की तरफ से स्वीकृत अनुकंपा/सहायता राशि का चेक  भी प्रदान किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन भी दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व मे जन-नायक के रूप में उभरे देश के प्रधान सेवक मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही लगभग 12 लाख से अधिक आवासों का निर्माण कराकर सबको छत उपलब्ध कराने का पुनीत कार्य किया। इतना ही नही लोगो को कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित कराकर स्वरोजगार करने का भी अवसर दिया। प्रधान मंत्री शौभाग्य योजना के तहत अब कोई भी ब्यक्ति अंधेरे में नही रहेगा।

सबको निशुल्क बिद्युय कनेक्सन के साथ देश एवं प्रदेश के सभी पूर्वे विद्युतीकरण से वंचित नही रहेंगे। उज्वला योजना के तहत महिलाओ के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी निःशुल्क गैस चूल्हा वितरित कर ऐतिहासिक कार्य किया जिससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ जलाऊ लकड़ी की मांग में कमी आयी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अपनी घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन में 36000 करोड़ रुपये के प्रावधान से देश के अन्नदाताओं का कर्ज माफ करने का कार्य किया गया।27000 करोङ रुपये से गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान कर राहत प्रदान करने का कार्य किया गया। देश एवं प्रदेश की सरकारें अनवरत जनहित में कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर है।इस दौरान उपजिलाधिकारी रानीगंज अभय कुमार पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्र, बीडीओ शिवगढ़ विकास शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार, प्रतिनिधि नीरज ओझा, शिवम ओझा, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, जायेंद्रनाथ उपाध्याय, धर्म प्रकाश, विजय शुक्ल, विकास पटेल, अमित तिवारी मोनू, सुभाष मिश्र, सुजीत सिंह, राहुल पाण्डेय, अतुल शर्मा, सुग्गू पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रामदीन पटेल, विनोद पटेल समेत क्षेत्रीय जन-मानस उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे