गोंडा। शुक्रवार की रात आधा दर्जन शसस्त्र बदमाशों ने एक घर मे घुस कर कमरे में रखे संदूक को भागने लगे खटपट की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए। पीछा करने पर बदमाशों ने ईंट पत्थर चलाने लगे और तमंचे से फायरिंग करते हुए नगदी व समान से भरे बॉक्स को लेकर भाग गए।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मधईपुर गांव मजरे धरमपुरा के रहने वाले रामनरेश मिश्रा पुत्र राम अछैबर मिश्रा ने शनिवार को पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात सभी परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। मध्य रात लगभग एक बजे घर मे खटपट की आवाज सुनाई दिया तो घर में लोग जग गए तब देखा कि खिड़की खुली है और कुछ लोग घर मे रखे बॉक्स को उठा कर ले जा रहे हैं। ऐसा देख कर घर वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे बदमाशों ने परिजनों पर ईंट पत्थर चलाने लगे और तमंचे से फायरिंग करते हुए बॉक्स लेकर भाग गए। सुबह होने पर मधईपुर प्राथमिक विद्यालय के बगल एक पोखरे के पास टूटा हुआ बॉक्स मिला जिसमे से सारा सामान गायब मिला। राम नरेश मिश्रा के मुताबिक संदूक में 22 हजार नगद व एक सोने का हार, एक सीकर, एक अंगूठी, एक कान का झाला, एक चांदी का पायजेब व दस कीमती साड़ी था जो अज्ञात बदमाश उठा ले गए हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ