Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को भेजा जेल


गोंडा:-छपिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को चोरी की बाइक सहित किया गिरप्तार।मामला नौ अप्रैल का है।जहां खोड़ारे थाना क्षेत्र के सिकरीमीरा  निवासी धर्मेंद्र कुमार बभनान स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकालने गए थे।जहां से अज्ञात चोर ने गाड़ी चुरा लिया था।जिसकी रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ ग्यारह अप्रैल को छपिया थाने में दर्ज हुआ था।एसओ छपिया जयदीप दुबे के निर्देश पर बभनान चौकी प्रभारी संतोष कुमार हमराही सहित फूलपुर चौराहे पर चेकिंग लगाया थे।चौकी प्रभारी ने बताया कि गाड़ी रोकने पर गाड़ी को धीमी गति करके पुनः  गाड़ी लेकर भागने लगा।जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया।गाड़ी के चेचिस नंबर व नंबर प्लेट को चोरी हुई गाड़ी से मिलाया गया।पकड़े गए चोर से कड़ी पूछताछ के दौरान बाइक चोरी करने की बात कही। एसओ छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि चोर की पहचान दिलीप कुमार उर्फ पुजारी पुत्र सुग्रीव प्रसाद मिश्रा निवासी सकदरपुर थाना छपिया के रूप में हुई है।आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे