Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक ने छपिया थाने का किया औचक निरीक्षण


गोंडा:-अपराधी सलाखों के पीछे होगें। रखी जाएगी अपराधियों  पर कड़ी नजर।उक्त बातें पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने छपिया थाने का औचक निरीक्षण के दौरान कहा ।उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं को भी सुना साथ ही समाधान की समीक्षा भी की।सम्पूर्ण थाना दिवस पर राजस्व सम्बंधित कुल तीन मामले आये।जिसमें एक का समाधान मौके पर ही दोनों पक्षों को बैठाकर कर दिया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरानअभिलेखों,भवन,मालखाना, बंदी गृह व पूरे थाना परिसर का सघन निरीक्षण किया।साफ सफाई में  कमियां पायी गयी।जिसके लिए एस ओ को दिशा निर्देश दिया। थाने के भवन जर्जर होने व थाने का बाउंड्रीवाल न होने पर चिंता व्यक्त की।जिसके लिए एस ओ जयदीप दुबे को निर्देशित किया कि एक प्रस्ताव बनाकर भेजे।जिससे थाना और सुदृढ़ हो सके।उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामले भूमि विवाद  से ही आते हैं।जिसके लिए एसओ जयदीप यादव को निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित कर मामले का निस्तारण जल्द से जल्द करें।जिससे अप्रिय घटना न घटित हो सके।क्योंकि आंकड़ों के आधार पर ज्यादातर मामले भूमि विवाद को लेकर मार झगड़े के ही होते है।उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दिया जाय। कोई भी फरियादी थाने या चौकी पर आये तो उसकी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाय। उन्होंने कहा कि महिलाओं से सम्बंधित कोई भी मामला आये तो त्वरित कार्रवाई की जाये। जिसके लिए उन्होंने एस ओ को कड़े निर्देश दिये।इस मौके पर चौकी प्रभारी नीरज सिंह, कमलेश सिंह, जितेन्द्र यादव,राजकुमार, सुनील यादव, रामानंद सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे