गोंडा : शनिवार देर रात्री बाइक सवार तीन बदमाशो ने ग्राम प्रधान के भाई व एक अन्य को गोली मार दी गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलावस्था में दोनों को गोंडा ले जाया गया जहाँ से प्रधान के भाई को गंभीर दशा में लखनऊ रिफर कर दिया गया | लखनऊ जाते समय रास्ते में घायल युवक ने दम तोड़ दिया |
![]() |
| फ़ाइल फोटो मृतक |
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
पुलिस सूत्रों से के अनुसार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गाँव के प्रधान नंदकिशोर के २२ वर्षीय भाई शनि उर्फ़ राजू पुत्र रामदीन अपने मित्र विनोद पुत्र पंचम के साथ देर रात्रि घर के सामने चाय की ढाबली पर गपशप में मशगूल था कि इसी बीच बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाश आ गए और राजू के सीने पर गोली मार दी जिससे पास बैठे मित्र विनोद के बाह में गोली लगी जिससे दोनों घायल हो गए | उधर मारकर तीनो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए और जाते जाते ग्राम प्रधान को धमकाते हुए चले गए | इस गोली कांड से जुडी खबर इसे पढ़ने के लिए क्लिक करे घोड़ी चढ़ने के बजाय उठेगी अर्थी , शादी से पहले बदमाशो ने मारी गोली
सूचना पाकर कोतवाल अशोक सिंह घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुचे और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया |
![]() |
पुलिस छावनी में तब्दील हुवा गाँव
मामला पशुवों के तस्करी करने वालो से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की जा रही है इस लिए घटना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टि से मोतीगंज , नवाबगंज , छपिया व मनकापुर और सीओ के साथ पुलिस बल तैनात रही | सूचना पर पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने रात्रि में ही घटना स्थल का दौरा कर मृतक के पिता को ढाढस बधाते हुए पूछताछ की और पुलिस को ग्रिफ्तारी के आवश्यक निर्देश दिए |
पुलिस ने की छापेमारी
एसपी के निर्देश पर सीओ शंकर प्रसाद व कोतवाल मनकापुर ने रात्र ही मुख्यआरोपी मनोज बरवार के रिश्तेदारी करौंदी , जिगना , धानेपुर और मोतीगंज क्षेत्र में टीम गठित कर छापेमारी की लेकिन आरोपी पुलिस के पहुच से दूर रहा |
इनके नाम लिखा मुकदमा
मामले में प्रधान नंदकिशोर के तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार बरवार पुत्र जगदीश , निवासी पठानपुरवा, राजनारायण दूवे उर्फ़ घपालू शिव कुमार दूवे निवासी मूसेगज ,
वही कोतवाल अशोक सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है |




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ