Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घोड़ी चढ़ने के बजाय उठेगी अर्थी , शादी से पहले बदमाशो ने मारी गोली



गोंडा : मनकापुर विकास खंड के भिटौरा ग्राम प्रधान नंदकिशोर ने घर की सारी व्यवस्थाए करवा दी थी यही नहीं तिलकोत्सव से पूर्व शनिवार को घर पर अखंड रामायण का आयोजन भी कराया था कि आगामी ११ मई को उसका भाई दूल्हा बनकर जायेगा और घर में नयी बहू आएगी जिसको लेकर हित व रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बाटे जा चुके थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था २७ अप्रैल को तिलकोत्सव का आयोजन होता उससे पहले ही २१ अप्रैल शनिवार रात्रि ९  बजे ग्राम प्रधान का भाई  राजू बदमाशो के गोली का शिकार हो गया 

इस खबर के लिए यहाँ क्लिक करे :भिटौरा प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या

दूल्हा बनने की खुशी लिए राजू  अपनेआप में प्रसन्न था बदमाशो के गोली के शिकार राजू को इलाज के लिए गोंडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने गंभीर दशा को देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया और लखनऊ जाते समय घाघरा नदी से पूर्व ही राजू की मौत हो गयी | मृतक के भाई नंदकिशोर ने बताया कि राजू का विवाह होने वाला था। भाई को घोड़ी चढ़ाने के बजाय अर्थी उठाना पड़ेगा और खुशियाँ मातम में बदल गयी

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे