Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महन्त त्रिवेणी दास काे सन्ताें ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


वासुदेव यादव
अयोध्या-फैज़ाबाद। रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ सीतावल्लभ कुंज जानकीघाट बड़े हनुमान मंदिर के पूर्वाचार्य महन्त त्रिवेणी दास महाराज काे 18वीं पुण्यतिथि पर शिद्दत के साथ याद किया गया। इस माैके पर अयाेध्या नगरी के विशिष्ट संत-महंताें ने साकेतवासी महन्त के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया और साथ ही साथ उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला।

    इस अवसर पर मन्दिर के वर्तमान महन्त रामायणी रामश्रेष्ठ दास महाराज ने कहाकि साकेतवासी महन्त सरल स्वभाव और कुशल व्यक्तित्व के धनी संत थे। उनकी गणना रामनगरी के विशिष्ट सन्ताें में हाेती रही है। निराश्रित व्यक्तियों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। संतत्व ताे उनमें देखते ही झलकता था। अपने बलबूते पर उन्हाेंने धर्मनगरी में इतने बडे़ आश्रम की स्थापना किया। पीठ के उत्तराधिकारी परमार्थी गौ सन्त सेवी स्वामी छविराम दास महाराज ने आए-हुए संत-महंताें व विशिष्ट जनाें का स्वागत-सत्कार किया।
इस माैके पर मुख्य रूप से हनुमानगढ़ी के महन्त संतराम दास, नाका हनुमानगढ़ी महन्त रामदास, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महन्त माधव दास रामायणी, महन्त गिरीश दास, महन्त कमलादास रामायणी, महन्त शशिकान्त दास,      महन्त राममिलन दास, पार्षद गणाें में क्रमशः रमेश दास, अनुज दास व संजय पाण्डेय, हनुमांन गढ़ी के पुजारी राजूदास, भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, धर्मेश, दुर्गेश, दिव्यांशु, अजय मिश्रा पार्षद महेंद्र शुक्ल फूलचंद मौर्य अजय यादव, नेताद्वय अयोध्या के सभी सक्रिय पत्रकारगण समाजसेवी आदि समेत बड़ी संख्या में सन्त-महन्त व भक्तगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे