शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के गौरा ब्लाक स्थित कनेवरा गांव में ब्रह्मदेव समाज का एक प्रतिनिधिमंडल विधवा उर्मिला तिवारी के घर पहुंच 74,600 रुपए नगद व एक अदद एचएमटी की घड़ी प्रदान कर आर्थिक सहायता प्रदान की ।बता दे कि उर्मिला तिवारी पत्नी स्वर्गीय राजमणि तिवारी की बेटी का विवाह 27 अपैल को तय है, विधवा वर्तमान में अपने देवरानी के घर में रहकर गुजर बसर कर रही है । उर्मिला के पति का निधन बीमारी के चलते वर्ष 2002 में हो गया था जबकि एक मात्र पुत्र का निधन वर्ष 2017 में एक सडक हादसे के चलते हो गई ।
इस बात की जानकारी जब ब्रह्मदेव समाज के पदाधिकारियों को लगी तो लोगो ने पुत्री के विवाह में मदद पहुचाने का संकल्प लिया, जिससे परिवार की यह बहन बेटी अपने को अहसाय न समझे ।संगठन ने मदद का वीणा उठाया और समाज के लोगो के सहयोग से 74,600 रूपये नगद व एक अदद एचएमटी की घडी एकत्रित कर रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष पण्डित सत्येन्द्र नारायण तिवारी की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मण्डल विधवा उर्मिला के घर कनेवरा पहुचकर विधवा को आर्थिक सहायता प्रदान की । प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति निर्धन नहीं होता, यदि समाज की सोच सभ्य हो । उन्होने कहा कि उर्मिला तिवारी भी हम सब की बहन है अपनी बहन बेटी के घर पडे विवाह में शामिल होना हम सबके लिए अपार सुख की अनुभूति है ।इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से गौरा ब्लाक अध्यक्ष सूर्यमणि तिवारी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री परमानन्द मिश्र, सण्डवा चन्दिका ब्लाक अध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल, रोहित पांडे, शेष मणि तिवारी, अरविंद कुमार पांडे, संजीव कुमार पांडे, अंकित तिवारी, अनिल कुमार पांडे, शुभम तिवारी तिवारी, सहित आदि लोग रहे ।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ