अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की सहायता के लिए डायल हंड्रेड पुलिस सेवा को और प्रभावी व सुलभ बनाने के लिए दो पहिया वाहनों को भी शामिल किया गया है । दो पहिया वाहन पीआरबी के शामिल होने से पुलिस सहायता अब कम समय में आसानी से सकरी गलियों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पहुंच सकेगी जहां पर चार पहिया वाहनों का पहुंच पाना मुश्किल होता है । जनपद बलरामपुर को भी आज दो पहिया वाहन पीआरबी की पहली खेप के रूप में नौ बाइक उपलब्ध कराए गए जिसको विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और इसके लिए डायल हंड्रेड पुलिस को और सशक्त व प्रभावशाली बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है वहीं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि डायल हंड्रेड की चार पहिया वाहन भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा सकरी गलियों में नहीं पहुंच पाते थे जिसका फायदा अपराधी उठा लेते थे और अब दोपहिया वाहनों को डायल 100 बेड़े में शामिल किए जाने के बाद आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी । चाहे भीड़ भाड़ वाले स्थानों में ही क्यों ना हो इन सभी दोपहिया वाहनों में वह सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं जो चार पहिया वाहन पीआरबी में उपलब्ध हैं जिसमें में सायरन हूटर जीपीएस सिस्टम वायरलेस सिस्टम शामिल हैं । जिले के सभी थानों में दो पहिया वाहन पीआरबी मोहय्या कराए जाने हैं जिसके पहले चरण में आज नौ दोपहिया वाहन को हरी झंडी दिखाई गई । बाइक पीआरवी सूचना के 10 मिनट तक घटना स्थल पर पहुंच जाएगी । मुख्यालय के वीर विनय चौराहा के निकट यात्री निवास के पास आयोजित एक शूक्षष्म कार्यक्रम के दौरान बाइक पीआरबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, आपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, भाजपा महामंत्री अजय सिंह पिंकू , मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, सीओ सिटी व कोतवाल सहित तमाम पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग मौजूद थे ।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ