Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला उत्थान एवं स्वच्छता’ विषयक संगोष्ठी का हुवा आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जय गिरीश मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रविवार को बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के बनकटा गांव में ‘महिला उत्थान एवं स्वच्छता’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि मिसेज इण्डिया सुप्रिया सिंह राठौर ने  महिलाओं का आवाहन किया कि वे अपने अधिकारों के लिये सजग होने के साथ ही स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनें। महिलायें आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होकर घर परिवार और समाज के लिये अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन कर सकती है। 
मिसेज पूर्वान्चल  शैली चौधरी ने कहा कि  बेटियां किसी से कम नही है। हमें हीन भावना छोड़कर आगे बढना होगा। मिस पूर्वान्चल अग्रता मल्होत्रा ने स्वच्छता के लाभ एवं आत्मनिर्भर होने के तौर तरीकों की विस्तार से जानकारी दिया। 
जय गिरीश मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष अपूर्व शुक्ल ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये संस्था के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, शिक्षा आदि बिन्दुओं को लेकर जमीनी स्तर पर प्रभावी पहल किया जायेगा। कला प्रसार समिति के संयुक्त सचिव हरि स्वरूप दूबे ने हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, ट्रस्ट संरक्षिका जया शुक्ल, विशाल शुक्ल, श्रीमती विन्देश्वरी दूबे, पूनम शुक्ल, रश्मि के साथ ही बड़ी संख्या में आस पास के महिलाओं ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे